
Showing posts with label इंडिया गेट पर बहस. Show all posts
Showing posts with label इंडिया गेट पर बहस. Show all posts
Sunday, November 16, 2008
Thursday, October 23, 2008
राष्ट्रीय विमर्श में हिस्सा लें
साथियों,
तीसरा स्वाधीनता आंदोलन की तरफ से 5 नवंबर 2008 को गांधी शांति प्रतिष्ठान, दिल्ली (दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित, निकट आईटीओ) में राष्ट्रीय विमर्श आयोजित किया जा रहा है।
विषय है- क्या गणतंत्र दिवस पर साम्राज्यवाद के रक्षकों की याद में बने इंडिया गेट पर सलामी उचित है?
समय है- दोपहर 12 बजे।
इस विमर्श में मुख्य वक्ता हैं- प्रो. जगमोहन सिंह (शहीद भगत सिंह के भांजे), आलोक तोमर (मशहूर पत्रकार), प्रो. यूपी अरोरा (जेएनयू), डा. राकेश रफीक (सामाजिक चिंतक), अशफाक उल्ला खां (शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र), पंडित सुरेश नीरव (मशहूर कवि और पत्रकार), गोपाल राय (राष्ट्रीय संगठक, तीसरा स्वाधीनता आंदोलन), संजय तिवारी (सामाजिक चिंतक और विस्फोट.काम के मुख्य संपादक) और यशवंत सिंह (संपादक, भड़ास4मीडिया.काम)।
इस मौके पर आप सभी भड़ासियों को सस्नेह आमंत्रित किया जा रहा है। आप पधारें और इस मौके पर होने वाले विमर्श में भागीदारी करें।
साथ ही, आपस में मिलने जुलने के एक मौके का लाभ उठाएं। हमें इंतजार रहेगा आपके जवाब का। अगर आप आने को इच्छुक हों तो अपना नाम मेरे मोबाइल नंबर पर फोन कर या एसएमएस कर जरूर बता दें। मेरा मोबाइल नंबर है- 09871215875
जय हिंद, जय जनराष्ट्र
गोपाल राय
राष्ट्रीय संगठक
तीसरा स्वाधीनता आंदोलन
गोपाल राय
राष्ट्रीय संगठक
तीसरा स्वाधीनता आंदोलन
Labels:
इंडिया गेट पर बहस,
कार्यक्रम,
निमंत्रण,
राष्ट्रीय विमर्श
Subscribe to:
Posts (Atom)

